मुंगेली

युवा कांग्रेस का “I LOVE AMBEDKAR” मार्च, दलित उत्पीड़न के खिलाफ जोश और एकता का प्रदर्शन


मुंगेली। समाज के दलित वर्ग के खिलाफ बढ़ती हिंसा की घटनाओं के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा देशभर में “I LOVE AMBEDKAR” शीर्षक से मार्च आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला युवा कांग्रेस मुंगेली द्वारा ग्राम पौनी में यह मार्च उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न हुआ।इस अभियान का नेतृत्व छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा कर रहे हैं। कार्यक्रम आईवाईसी प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पठानिया, सह प्रभारी मोनिका मांडरे और जिला प्रभारी नजरुल इस्लाम के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।मार्च में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छैदईया, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस एवं जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीकांत भास्कर, बोगी बारामते, नयनदास डहरिया, मनोज अकेला, भारत रत्न मंडेला, मनीष साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और संविधान की मूल भावना पर प्रकाश डाला। सभी ने कहा कि अंबेडकर का मार्ग ही समानता, न्याय और बंधुत्व की सच्ची राह दिखाता है। युवाओं ने “जय भीम” के नारों के साथ सामाजिक न्याय और समरसता का संदेश दिया, जिससे पूरे कार्यक्रम का माहौल जोश और एकता से सराबोर रहा।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!