
सेतगंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने लगभग 300 से अधिक वस्तुओं में जीएसटी की दरों में कमी कर गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत दी है। उक्त बातें विधायक पुन्नूलाल मोहले ने सेतगंगा में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा आमजन के हित में फैसले लेते हैं, जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ ही जनता को सीधा लाभ मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक मोहले ने बाजार की दुकानों का भ्रमण कर व्यापारियों और ग्राहकों से चर्चा की तथा उनसे जीएसटी दरों की कमी से हो रहे लाभ के बारे में जानकारी ली।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक, प्रदेश अजा मोर्चा उपाध्यक्ष मानिकलाल सोनवानी सहित कई नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया।कार्यक्रम में विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, पूर्व अध्यक्ष शैलेश पाठक, प्रदेश अजा मोर्चा उपाध्यक्ष मानिकलाल सोनवानी, श्रीमती रजनी सोनवानी, जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह, डॉ. सुरेश केशरवानी, द्वारिका जायसवाल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुनील पाठक, जिला कोषाध्यक्ष सोम वैष्णव, भागीरथी यादव, मंडल अध्यक्ष सुखचंद साहू, रामकृष्णा देवागन, नंदकुमार सिंह, शिवकुमार बंजारा, राकेश साहू, माधो सिंह, लाला राम साहू, शिवकुमार उपाध्याय, दाताराम गबेल, रामशरण यादव, नरेन्द्र सिंह, जगमोहन मिरी, लवलेश सिंह, त्रिवेन्द्र जोगवंशी, हरिभजन सिंह, सरपंच रमेश सोनवानी, सरपंच जय देवांगन, हीरा सिंह, लाला सरपंच, ईश्वरी कश्यप, मनोहर मोहले, सत्यम साहू, रज्जू श्रीवास, कैलाश साहू, मनोहर गबेल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।





