छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों को 102.97 करोड़ की राशि जारी, महापौर-अध्यक्ष और पार्षद निधि से होगा विकास


रायपुर✍️। प्रदेश के नगरीय निकायों के विकास कार्यों को गति देने राज्य शासन ने बड़ी सौगात दी है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने महापौर/अध्यक्ष और पार्षद निधि की राशि जारी कर दी है। विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दोनों मदों में 50-50 प्रतिशत राशि जारी करते हुए कुल 102 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपए का आबंटन किया है।

जारी राशि में से पार्षद निधि के लिए 72 करोड़ 33 लाख 75 हजार रुपए और महापौर/अध्यक्ष निधि के लिए 30 करोड़ 63 लाख 75 हजार रुपए प्रदान किए गए हैं।

नगरीय निकायवार राशि का ब्योरा इस प्रकार है—

  • नगर निगम : 14 निकायों को पार्षद निधि में 21 करोड़ 96 लाख रुपए और महापौर निधि में 10 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए आबंटित।

  • नगर पालिका : 54 निकायों को पार्षद निधि में 23 करोड़ 37 लाख 75 हजार रुपए और अध्यक्ष निधि में 10 करोड़ 50 लाख रुपए जारी।

  • नगर पंचायत : 120 निकायों को पार्षद निधि में 27 करोड़ रुपए और अध्यक्ष निधि में 10 करोड़ 1 लाख 25 हजार रुपए जारी।

नगरीय प्रशासन विभाग का कहना है कि यह राशि स्थानीय स्तर पर जनहित और विकास कार्यों में उपयोग की जाएगी, ताकि आम नागरिकों को सीधा लाभ मिल सके।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!