मुँगेली

पुष्य नक्षत्र पर 115 बच्चों को करवाया गया मंत्रौषधि सुवर्णप्राशन संस्कार


खबरदार न्यूज़ मुंगेली ✍🏻पुष्य नक्षत्र के अवसर पर रविवार को श्री कृष्णा गौ कृषि विज्ञान अनुसंधान संस्थान के तत्वाधान में संस्कृति आर्य गुस्कुलम राजकोट के सहयोग से मंत्रौषधि सुवर्णप्राशन संस्कार कार्यक्रम श्री कृष्णा गो विज्ञान अनुसंधान संस्थान बरदुली में आयोजित किया गया ।
इस अवसर पर 0 से 15 वर्ष तक के 115 बच्चों को निःशुल्क मंत्रौषधि स्वर्णप्राशन संस्कार करवाया गया । संस्थान के संचालक योगेश साहू ने बताया कि इस अवसर पर *’ जहर मुक्त उत्पाद एवं हमारी दिनचर्या ‘* विषय पर संगोष्ठी आयोजित किया गया एवं जैविक उत्पादों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया ।
आनेवाले समय में संस्थान द्वारा घर घर तक जहर मुक्त उत्पादों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा । इस अवसर पर संस्थान की ओर से पंचगव्य से निर्मित धूपबत्ती , गोनाईल , मच्छर रोधी क्वाईल , नस्य औषधि एवं अन्य गो आधारित नित्य उपयोगी उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया ।
कार्यक्रम में दिनेश सोनी विहिप जिलाध्यक्ष मुंगेली , यशवंत सिंह परिहार विहिप जिला मंत्री , पद्मराज सिंह , दिपक सोनकर , विश्वास महोबिया , संदीप ताम्रकार , आकाश सोनी , मिलींद मोदीकर आदि ने भागीदारी निभाई 


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!