छत्तीसगढ़ के शेर’ पूर्व सांसद स्वर्गीय निरंजन प्रसाद केशरवानी की 32वीं पुण्यतिथि मनाई गई, दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

मुंगेली। मुंगेली के माटी पुत्र, प्रखर अधिवक्ता और ‘छत्तीसगढ़ के शेर’ के नाम से विख्यात पूर्व सांसद व विधायक स्वर्गीय निरंजन प्रसाद केशरवानी की 32वीं पुण्यतिथि पर आज उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्थानीय स्तर पर आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर मुंगेली विधायक पुनुलाल मोहले, भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय और पूर्व सांसद लखनलाल साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि निरंजन प्रसाद जी ने सदैव जनहित और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी, जिसके कारण वे आज भी जन-मानस के हृदय में जीवित हैं। कार्यक्रम में प्रेम आर्य, शैलेष पाठक, गिरीश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।





