मुंगेली। शहर की साफ-सफाई, सुव्यवस्थित पेयजल आपूर्ति और पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगर पालिका परिषद मुंगेली के सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) से भेंट कर शहर की बुनियादी समस्याओं पर चर्चा की और सुधार हेतु महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
प्रमुख मांगें और चर्चा
बैठक में व्यापारियों ने शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही, नागरिकों की सुविधा के लिए पेयजल आपूर्ति का एक निश्चित समय निर्धारित करने की मांग रखी, ताकि आम जनता और व्यापारियों को पानी के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े।
इन बिंदुओं पर बनी सहमति
नगर पालिका अधिकारियों और व्यापारियों के बीच सकारात्मक चर्चा के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:
- डस्टबिन का उपयोग: व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बाहर अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने पर सहमति बनी, जिससे सड़कों पर कचरा न फैले।
- जनभागीदारी से विकास: शहर को हरा-भरा बनाने के लिए आगामी दिनों में वृक्षारोपण अभियान चलाने और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए जल संचयन (Water Harvesting) कार्यों में जनसहयोग लेने का निर्णय लिया गया।
बैठक में ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रमुख पदाधिकारियों सहित शहर के विभिन्न व्यापारी संघों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से:
- नरेंद्र कोटडिया जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स
- राजकुमार वाधवा (अध्यक्ष मुंगेली चेंबर ऑफ कॉमर्स)
- अमितेश आर्य (सचिव)
- दुष्यंत दुबे (संरक्षक)
- रमेश यादव (कार्यकारी अध्यक्ष)
- दिनेश गोयल (सहसचिव)
- धीरज सोनी (अध्यक्ष, सराफा संघ) व कमल सोनी (सचिव, सराफा संघ)
- विजेंद्र नामदेव (अध्यक्ष, जनरल व्यापारी संघ)
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने शहर के विकास और स्वच्छता में नगर पालिका प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

The News Related To The News Engaged In The Khabar Daar36 Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

