छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस ने जारी किया साल 2023 में घटित अपराधों का आकड़ा , देखें 2022 और 2023 के आकड़ों में कितना अंतर


 रायपुर/  पुलिस ने साल 2023 में घटित अपराधों और उनके निराकरण का आकड़ा जारी किया है इस आकड़े में चाकूबाजी , अवैध नशीली पदार्थ , सड़क दुर्घटना, आर्म्स एक्ट सहित कई तरह की कार्यवाहियों का आकड़ा जारी किया है। आकड़ों में 2022 की तुलना में ग्राफ में कमी नजर आ रही है हालाँकि कई मामले अभी भी पेंडिंग है। वर्ष 2023 में हत्या के 63 प्रकरण दर्ज किये गये, जिसमें 58 प्रकरणों में कुल 124 हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। वर्ष 2022 में हत्या के 75 मामले दर्ज हुए थे। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में वर्ष 2023 में हत्या के मामलों में 16 प्रतिशत की कमी आई है।

वर्ष 2023 में हत्या के प्रयास के 90 मामलों में से 80 प्रकरणों में कुल 217 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। वर्ष 2022 में हत्या के प्रयास के 124 प्रकरण दर्ज हुए थे। गत वर्ष की तुलना में वर्ष 2023 में हत्या के प्रयास के मामलों में 27.41 प्रतिशत की कमी आई है।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!