छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शिवरीनारायण हेलीपेड पहुंचे, स्थानीय नागरिकों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत


रायपुर :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शिवरीनारायण पहुंचने पर हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामवासियों ने आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री बनने के बाद साय का पहला जांजगीर-चांपा जिला आगमन है। मुख्यमंत्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में हो रहे कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के साथ ओम माथुर,  महंत रामसुंदर दास भी पहुंचे। सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

हेलीपेड पर सांसद गुहाराम अजगल्ले, पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश,  संभागायुक्त बिलासपुर शिखा राजपूत तिवारी, आईजी अजय यादव, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में रामभक्त जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!