छत्तीसगढ़

स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगरीय निकायों में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान


साफ-सफाई के प्रति किया गया जागरूकमुंगेली:  शासन की महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर राहुल देव के मार्गनिर्देशन में जिले के सभी नगरीय निकायों में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान अंतर्गत नगरीय निकायों के गली-मोहल्लों और चौंक-चौराहों में साफ-सफाई की गई। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के चारों नगरीय निकायों मुंगेली, लोरमी, पथरिया एवं सरगांव के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों ने मौके पर जाकर साफ-सफाई अभियान का जायजा लिया तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लोगों को स्वच्छता एवं सफाई के लिए प्रेरित किया।गौरतलब है कि नगरीय निकायों को साफ-सुथरा बनाने कलेक्टर के मार्गदर्शन में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही में जिले के मुंगेली नगर पालिका तथा पथरिया नगर पंचायत ने जी.एफ.सी. वन स्टार रैंकिंग हासिल किया।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!