Uncategorized

गिरीराज महोत्सव में शामिल हुए पांचों राज यादव महासमिति के उपाध्यक्ष संजय यादव


मुंगेली। गिरिराज मंदिर समिति यादव समाज कोईलार परिक्षेत्र छटन जिला मुंगेली के तत्वाधान में गौठान परिसर छटन मेंछठवां वर्ष गिरवर धारी कृष्ण की याद में विशाल गिरिराज महोत्सव का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रातः 8:00 बजे से गोवर्धन स्थापना किया गया। 9:00 बजे से 1:00 तक पूजन एवं 56 भोग, 1:00 से 2:00 तक गौ माता पूजन, 2:00 बजे से 3:00 तक सामाजिक चर्चा और 3:00 से 6:00 तक मातर मडई का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें कोइलार परिक्षेत्र की आम जनता एवं यादव समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान भगवान का पूजन कर छप्पन भोग लगाया गया। और सभी दर्शकों को प्रसाद रूपी खीर दिया गया। पांचों यादव महासमिति के कोषाध्यक्ष रूपचंद यादव के संयोजन में गिरिराज महोत्सव के इस इस दौरान मुख्य अतिथि शोभाराम यादव प्रदेश अध्यक्ष देशहा यादव समाज यादव ने कहा यादव समाज के बच्चों की शिक्षा पर एवं व्यापार पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देकर उन्हें आगे बढ़ने का काम करना है । ताकि समाज के बच्चे को सही दिशा मिल सके। विशिष्ट अतिथि पांचों राज यादव महासमिति के उपाध्यक्ष संजय यादव ने अपने संबोधन में कहा कि गिरिराज महोत्सव का कार्यक्रम यादव समाज में एकता एवं भाईचारा की भावना को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है।

आशा है समाज में एकता सहयोग एवं भाईचारे की भावना में वृद्धि होगी। वही पांचों राज यादव महासमिति की महिला मोर्चा अध्यक्ष बिंदु यादव ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि दीपावली के बाद एक छोटे से छटन गांव में इतना भव्य आयोजन सराहनीय है। मुझे (बिंदु यादव को) महिला मोर्चा का पांचो राज यादव महासमिति की अध्यक्ष बनने से निसंदेह यादव समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। गिरिराज महोत्सव कार्यक्रम में श्रीमती रजनी मानिक सोनवानी जिला पंचायत सदस्य मुंगेली। अंतराम यादव गौटिया नवागढ़ राज जुलू यादव दीवान। टेढ़ा धौरा। बड़‌कू यादव दीवान। पहारी यादव देवी शंकर यादव गौटिया डॉ. बोधी राम यादव संरक्षक पांचो राज यादव महासमिती के अध्यक्ष धनीराम यादव बुधवारा मुंगेली। बिहारी लाल यादव महासचिव दिलीप यादव सचिव। माया यादव जी सलाहकार रामतला। सतीश यादव जी विशेष आमंत्रित सदस्य। नरेश राम यादव अध्यक्ष सर्व यादव समाज मुंगेली। राजा यादव भाजपा नेता भरेवापारा। न्याय कमेटी अध्यक्ष वेदराम यादव। राजनीतिक कमेटी अध्यक्ष अशोक यादव अंधियार खोर। राज समिति लोरमी राज अध्यक्ष मोतीराम यादव मनोज यादव पंडरिया राज अध्यक्ष महेंद्र यादव नवागढ़ राज अध्यक्ष। श्री राम यादव बड़े बाजार, रामजी यादव विजयपुर राज्य अध्यक्ष हरि गुड्डू यादव मुंगेली संतोष यादव भारत यादव मालिक राम यादव सनत यादव तीरथ यादव वीरेंद्र यादव विजय यादव कृष्ण यादव नरेंद्र यादव देवचरण यादव गोवर्धन यादव नरेंद्र यादव नरौली दुखीराम यादव धरमपुरा शिवम यादव चंदली उपस्थित रहे।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!