Uncategorized

मंडलों में 3 नामों का पैनल तय, सर्वसम्मति से 17 से 19 तक बनाए जाएंगे अध्यक्ष


ख़बरदार विशेष समाचार रायपुर✍🏻प्रदेश में भाजपा का संगठन चुनाव चल रहा है। बूथ कमेटियों के चुनाव के बाद अब मंडल अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसके पहले नए मंडलों का भी गठन किया गया है। प्रदेश संगठन ने राष्ट्रीय नेतृत्व से प्रदेश में मंडलों की संख्या बढ़ाने की मंजूरी मांगी थी, वहां से मंजूरी मिलने के बाद अब नए मंडल बनाए गए हैं। प्रदेश में 71 नए मंडल बने हैं, ऐसे में अब प्रदेश में भाजपा के 476 मंडल हो गए हैं। इन सभी मंडलों में अध्यक्ष के लिए तीन-तीन नामों का पैनल भी तय हो गया है। प्रदेश के चुनाव अधिकारी खूबचंद पारख के मुताबिक 17 से 19 दिसंबर तक सर्वसम्मति से एक नाम तय करके नामों का ऐलान कर दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभाओं में 24 हजार से ज्यादा बूथ हो गए हैं, लेकिन भाजपा के मंडलों की संख्या अब तक 405 ही थी, जबकि जिलों की संख्या में भी इजाफा हो गया है। इस बार प्रदेश संगठन ने प्रदेश में संगठन चुनाव से पहले राष्ट्रीय नेतृत्व को मंडलों की संख्या में इजाफा करने का प्रस्ताव भेजा था।

■ प्रदेश में 71 नए मंडल बने हैं, ऐसे में अब प्रदेश में भाजपा के 476 मंडल हो गए हैं

■ एक दो जगह चुनाव कराने की स्थिति होने की संभावना

अब एक मंडल में 45 से 50 बूथ

मंडलों को बढ़ाने के लिए जो फार्मूला तय किया गया, उसमें सबसे अहम यह है कि अब एक मंडल के लिए बूथों की संख्या 45 से 50 हो गई है। । जैसे राजनांदगांव के एक मंडल में सौ बूथ थे। अब उसको दो मंडलों में बांटा गया है। रायपुर शहर की चार विधानसभाओं में एक हजार से ज्यादा बूथ हैं, लेकिन यहां पर मंडल 16 थे, एक-एक मंडल में 80 से 90 बूथ थे। अब यहां पर 20 मंडल कर दिए गए हैं। ऐसे में अब एक मंडल में 45 से 50 बूथ हो गए हैं।

तीन दिनों में तय होंगे मंडल अध्यक्ष

प्रदेश के संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने बताया, राष्ट्रीय नेतृत्व से मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश संगठन ने मंडलों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया, ऐसे में मंडलों के चुनाव में भी अब 405 मंडलों के स्थान पर 476 मंडलों का चुनाव होगा। 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों का चुनाव होना था, लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के के दौरे के कारण चुनाव की। तिथि चार दिनों के लिए आगे बढ़ी है।


Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button