Uncategorized

राईजिंग स्टार किड्स स्कूल मुंगेली के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष


आज के बच्चे कल के भविष्य, इन्हे सभी क्षेत्रो में आगे बढ़ाये” किरण देव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

मुंगेली प्रीतेश अज्जू आर्य ✍🏻/- राईजिंग स्टार किड्स स्कूल मुंगेली के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष। राईजिंग स्टार किड्स स्कूल मुंगेली के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम “यूफोरिया 2024” में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव मुख्य अतिथि के रूप में, पूर्व सांसद लखन लाल साहू अध्यक्ष के रूप में, शैलेष पाठक विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजन अर्चन से हुआ। कार्यक्रम में उपस्थिति अतिथियों के लिए स्वागत गीत स्कूल की शिक्षाओं के द्वारा प्रस्तुत किया गया एवं तिलक लगाकर श्रीफल से स्वागत किया गया। अतिथियों का परिचय अल्फा पब्लिक स्कूल के डायरेक्ट आशीष तिवारी द्वारा कराया गया एवं उपस्थिति अतिथियों को पुष्प गुच्छों एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना नृत्य से किया गया, पश्चात् राईजिंग स्टॉर किड्स स्कूल के नन्हे मुन्हे बच्चों के द्वारा भव्यता के साथ रंगारंग एवं मत्रमुग्ध करने वाले कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसमें बच्चों के द्वार देश भक्ति नृत्य एवं भिन्न-भिन्न रोचक एवं शिक्षाप्रद सांसकृति कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किरण सिंह देव इस अवसर पर अपना शुभाशिष देते हुए, कहे कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं, इन्हे सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होने अल्फा पब्लिक स्कूल मुंगेली में बच्चों की उच्च श्रेणी की शिक्षा के साथ ही साथ अन्य क्षेत्रों से संबंधित शिक्षा की प्रशनसा किया।

कार्यक्रम के अगली कड़ी में सांसद लखन लाल साहू ने कहा कि बच्चे एक पौधे के समान होते है इनका सही पालन पोषण करने पर बढ़े होकर सामाज और देश के लिए आशीष के कारण बनते है।

इस कार्यक्रम में अल्फा पब्लिक स्कूल मुंगेली के डायरेक्टर आशीष तिवारी, एवं डॉ. सुमित तिवारी, राईसिंग स्टार किड्स स्कूल के डायरेक्टर श्रीमती स्वाति तिवारी एवं डॉ. प्रिया तिवारी एवं राईसिंग स्टॉर किड्स स्कूल एवं अल्फा पब्लिक स्कूल के समस्त स्टॉफ एवं प्रिंसिपल प्रवीण कुलदीप उपस्थित रहे। इसके साथ ही अभिभावकगण एवं शहर के गणमान्य नागरिकगण भारी सख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में अभार प्रदर्शन डायरेक्टर डॉ. सुमीत तिवारी के द्वारा किया।

अल्फा पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आज दिनांक 22.12.2024 को समय सायं 5:30 बजे अल्फा स्कूल परिसर में आयोजित है। आज के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप माननीय विधायक पुन्नू लाल मोहले एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कलेक्टर माननीय राहुल देव जी उपस्थित रहेंगे। आप सभी अभिभावकगण एवं शहर के गणमान्य नागरिक सादर आमंत्रित है।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!