कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में फहराया तिरंगा झंडा, गणतंत्र दिवस की दी बधाई

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="खबर को सुने"]

देशभक्ति गीत के जरिए देश की सेवा के लिए किया प्रेरित

मुंगेली प्रीतेश अज्जू आर्य✍🏻26 जनवरी 2025// राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर कलेक्टर राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में तिरंगा झंडा फहराया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने जिला कलेक्टोरेट के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने मनियारी सभाकक्ष में ‘‘जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, वो भारत देश है मेरा’’ देशभक्ति गीत गाकर अधिकारी-कर्मचारियों को देश की सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज हम 76वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। यह दिन हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। हमें शासकीय सेवक के रूप में जो जिम्मेदारी प्राप्त होता है, उसे निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने देशभक्ति कविता की पंक्तियां सुनाई और कहा कि गणतंत्र दिवस को पूरे देश में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्र की प्रगति, एकता और समृद्धि के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की बात कही। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी देशभक्ति पूर्ण गीत, शायरी और उद्बोधन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर जी. एल. यादव एवं श्रीमति मेनका प्रधान, डिप्टी कलेक्टर सारिका मित्तल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *