छत्तीसगढ़

निकाय चुनाव: BJP ने 10 नगर निगमों के लिए की नई नियुक्तियां, बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूणत को मिली जिम्मेदारी


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में निकाय चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसके तहत पार्टी ने चुनाव संचालक, सह संचालक और समन्वयकों की नियुक्ति की है।

रायपुर नगर निगम के चुनाव संचालन की जिम्मेदारी बृजमोहन अग्रवाल को सौंपी गई है, जबकि सह संचालक के रूप में राजेश मूणत को चुना गया है। बिलासपुर नगर निगम के लिए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को संचालक नियुक्त किया गया है।

दुर्ग नगर निगम में गृह मंत्री विजय शर्मा को संचालक बनाया गया है। उनके साथ गजेंद्र यादव और राजीव अग्रवाल सह संचालक की भूमिका निभाएंगे। कोरबा नगर निगम में मंत्री लखन लाल देवांगन संचालक और विकास रंजन महतो सह संचालक होंगे।

रायगढ़ नगर निगम के लिए ओपी चौधरी को संचालक और विजय अग्रवाल को सह संचालक नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने चुनावी अभियान को प्रभावी बनाने की रणनीति बनाई है।


Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button