हत्या..

तीन वोट से पंच हारने वाले युवक की हत्या..


तखतपुर। प्रीतेश अज्जू आर्य ✍🏻। तीन वोट से हारने वाले पंच प्रत्याशी की संदिग्ध रूप से मौत हो गई है। इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

      तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम सिलतरा निवासी रसिक गुप्ता उर्फ हितकिशोर उम्र (38) जो अपने वार्ड क्रमांक 13 से पंच के लिए चुनाव लड़ रहा था। जो 3 वोट से चुनाव हार गया था। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे चुनावी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी तब सामने आई जब सुबह करीब 6 बजे मृतक की पत्नी झाड़ू लगाने बाहर निकली और घर के पास उसका शव देखा। शव पर चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अर्चना झा और थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें पुरानी रंजिश और चुनावी विवाद भी शामिल हैं।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मृतक के परिवार और जान-पहचान वालों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा किया जाएगा


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!