नपा उपाध्यक्ष चुनाव क्रॉस वोटिंग

नपा उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस के तीन पार्षदों ने की थी क्रॉस वोटिंग, एक पार्टी से निष्काषित

निष्कासित पार्षद ने कहा दुर्भावनापूर्वक कार्रवाई की गयी मैं ईमानदार कार्यकर्ता


मुंगेली खबरदार न्यूज़ ✍🏻नगर पालिका के उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस के 12 पार्षद होने पर भी कांग्रेस को सिर्फ 9 वोट मिले थे जिससे भाजपा के जयप्रकाश मिश्रा उपाध्यक्ष बने। क्रॉस वोटिंग के बाद जिला कांग्रेस ने जांच समिति बनाई थी। समिति की जांच में गांधी वार्ड के पार्षद विनय चोपड़ा को दोषी पाये जाने पर उन पर पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासन की कार्रवाई की गयी जबकि तीन ने क्रॉस वोटिंग की थी एक पर ही कार्रवाई को लेकर तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं। गांधी वार्ड के पार्षद विनय चोपड़ा ने कहा कि जांच समिति में स्थानीय लोग भी थे जो दुर्भावना रखने के कारण उन पर झूठा आरोप लगाये है जबकि वे कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में इमानदारी से वोट किये है। विनय चोपड़ा ने कहा कि सही जांच कर सही दोषी पर कार्रवाई होनी चाहिए उन्हे नोटिस तक नहीं दिया गया न ही उनसे जवाब लिया गया सीधे निष्कासन की कार्रवाई की गयी जो गलत है। वे प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से मिलकर अवगत कराएंगे। जिला कांग्रेस की इस कार्रवाई पर तरह-तरह के सवाल उठने लगे है कि जब तीन ने गद्दारी की तो एक पर कार्रवाई कैसे की गयी। जबकि कांग्रेस से जुड़े लोगों का कहना है कि आगामी दिनों में अन्य पर भी कार्रवाई की जायेगी। उपाध्याक्ष चुनाव में दो कांग्रेस पार्षद को लेकर बाहर रखने एवं पार्टी के दिशा निर्देश के विपरित कार्य करने वालों पर संदेह जताकर विनय चोपड़ा ने कहा कि सही जांच कर उन पर कार्रवाई करनी चाहिए। जिन्होंने पार्टी विरोधी कार्य किया एवं भाजपा को वोट किया। गोल बाजार के गांधी वार्ड के कांग्रेस पार्षद विनय चोपड़ा पर कार्रवाई का ओदश जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने शुक्रवार को देर रात जारी किया। जिसके बाद कांग्रेस के अलग-अलग गुट में खलबली देखी गयी ।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!