Chhattisgarh

कवर्धा कलेक्टर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी:कश्मीर से आया मेल, ढाई बजे तक का दिया समय; IED लगी होने का जिक्र


खास रिपोर्ट ✍🏻।   र्छत्तीसगढ़ के कवर्धा कलेक्टर कार्यालय को RDX से उड़ाने की धमकी मिली है। कलेक्टर कवर्धा के ऑफिशियल मेल आई डी पर कश्मीर से मेल आया है, जिसमें दोपहर ढाई बजे तक समय दिया गया है।मेल में कलेक्ट्रेट परिसर में IED लगी होने का उल्लेख भी है। जिसके बाद कलेक्ट्रेट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस की BDS टीम पूरे कलेक्ट्रेट परिसर की छानबीन में जुटी है।
परिसर के चप्पे-चप्पे पर जांच जारी

सूचना मिलने के बाद डॉग स्क्वाड और बीडीएस की टीम परिसर के चप्पे-चप्पे पर जांच कर रही है।

इस मामले में कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा कि, इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई है. जिसकी जांच की जा रही है। वहीं, एसपी धर्मेंद्र छवाई ने बताया कि मेल के माध्यम से धमकी मिलने की सूचना मिली है। मौके पर डॉग स्क्वाड की टीम के साथ पुलिस अधिकारियों को जांच के लिए भेजा गया है।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!