धर्म-संस्कृतिमुँगेली

अंतर्राष्ट्रीय शिवमहापुराण कथा वाचक श्री गिरी बापू की 811 वी कथा का 8 वा दिवस केशरवानी परिवार द्वारा आयोजित इस कथा में आज शिव सती विवाह का सुन्दर वर्णन किया गया,


मुंगेली ✍🏻अंतर्राष्ट्रीय शिवमहापुराण कथा वाचक श्री गिरी बापू की 811 वी कथा का 8 वा दिवस जिसका मुख्य यजमान मिथिलेश केसरवानी एवं कनक केसरवानी और पूरा केशरवानी परिवार द्वारा आयोजित इस कथा में आज शिव सती विवाह का सुन्दर वर्णन किया गया, सभी देवताओं द्वारा कैलाश में महादेव माता सती का स्वागत किया, उसके बाद महादेव सती कुम्भज ऋषि के यहां कथा सुनने जाते और महेश जी को कथा सुनकर बहुत सुख मिलता है, वक्ता को अवसर श्रोता देता है,जीवन में सुखी वही है जो महादेव को भजता है, जो अपना भार महादेव को चढ़ाता है वे ही भार रहित होते है, उसके बाद दक्ष जी यज्ञ का आयोजन करते हैं सभी ऋषि मुनि साधु देवताओं को निमंत्रण भेजता है पर महादेव को नहीं भेजता, सती माता पूछती है कि यह सभी देवता कहां जा रहे हैं,तब महादेव कहते हैं कि तुम्हारे पिता दक्ष यज्ञ कर रहे हैं , तब सती महादेव के मना करने के बाद भी अपने पिता के यहां चली जाती है और वहां जाकर उसका इतना अपमान होता है कि वह वही अपना देह त्याग देती हैं, तब महादेव को पता चलता है, तब वीरभद्र को भेजते हैं राजा दक्ष के गला को धड़ से अलग कर देता है,

फिर महादेव माता सती को लेकर हिमालय की ओर जाता है, तब देवता के कहने पर विष्णु जी सती के शरीर को चक्र के माध्यम से कई भाग में करते है, वही शक्ति पीठ बनता है, उसके बाद महादेव समाधि में चले जाते है काम देव को भस्म,फिर कामेश्वर महादेव के रूप पार्वती का जन्म, मैना यहां पार्वती विवाह ,पुत्र कार्तिक का जन्म,गणेश जी का जन्म ,नारद जी ने मैना को पूर्व जन्म का ज्ञान दिया, चन्द्र को दक्ष ने श्राप दिया, छय रोग के लिए,फिर नारद जी ने पार्थिव शिवलिंग 10 लाख सोमनाथ में जाकर करने को कहा, आगे 12 ज्योतिर्लिंग में पहला ज्योतिर्लिंग सोमनाथ की मंगल स्वरों में कही।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!