Chhattisgarh

रानी दहरा जलप्रपात हादसे के बाद कलेक्टर-उपमुख्यमंत्री सख्त, बिना अनुमति प्रवेश बंद – 24 घंटे निगरानी और मदिरा सेवन पर पूर्ण रोक


रानी दहरा जलप्रपात हादसे के बाद कलेक्टर-उपमुख्यमंत्री सख्त, बिना अनुमति प्रवेश बंद – 24 घंटे निगरानी और मदिरा सेवन पर पूर्ण रोक

कवर्धा,
रानी दहरा जलप्रपात में युवक के लापता होने की घटना के बाद कलेक्टर गोपाल वर्मा ने मौके का निरीक्षण कर 24 घंटे निगरानी व्यवस्था सहित कई अहम सुरक्षा उपाय लागू कर दिए हैं। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी हादसे पर गहरी चिंता जताते हुए सभी पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा प्रबंधन पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।अब बिना अनुमति जलप्रपात में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रत्येक आगंतुक का नाम-पता दर्ज करना अनिवार्य होगा। शाम 5 बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा और 5:30 बजे तक सभी पर्यटकों की वापसी सुनिश्चित की जाएगी। गहरे पानी में नहाना, खतरनाक स्थानों पर सेल्फी लेना प्रतिबंधित कर दिया गया है।

चेतावनी बोर्ड, जागरूकता स्लोगन व बैरिकेडिंग की मरम्मत के आदेश भी दिए गए हैं।जलप्रपात क्षेत्र में मदिरा सेवन, नशीले पदार्थ लाना सख्त वर्जित रहेगा। पुलिस-आबकारी विभाग को नियमित पेट्रोलिंग व सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने वन व नगर सैनिकों की 24 घंटे ड्यूटी तय कर दी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक सामग्री पर रोक व आग जलाने पर भी पाबंदी लगाई गई है।घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कलेक्टर ने युवक के परिजनों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली। फिलहाल लापता युवक का शव बरामद कर लिया गया है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने सुरक्षात्मक उपायों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!