Chhattisgarhछत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स

चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने स्वदेशी जागरण मंच के स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान कार्यक्रम में लिया भाग


 

रायपुर ✍️आज शाम 4:00 बजे, जयस्तंभ चौक पर स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान में चेंबर कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया के नेतृत्व में चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देना और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करना है।
चेंबर कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया ने कहा कि स्थानीय व्यवसायों और व्यापारियों को स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल और प्रचार में आगे आना चाहिए. उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य तभी पूरा हो पाएगा जब हम सभी मिलकर स्वदेशी को अपनाएँगे और विदेशी उत्पादों पर हमारी निर्भरता कम करेंगे। उन्होंने चेंबर की ओर से इस अभियान को पूरा समर्थन देने की बात कही।

चेंबर कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सलूजा जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें स्थानीय उत्पादों के बारे में जानकारी होना चाहिए।
सभी दुकानों में स्थानीय वस्तुओं एवं उत्पादों के लिए एक अलग से काउंटर होना चाहिए ताकि उनका प्रचार प्रसार किया जा सके और खरीदारों तक उनकी पहुंच सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम में उपस्थित चेंबर पदाधिकारियों ने इस पहल की सराहना की और स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर चेंबर प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया, संरक्षक लालचंद गुलवानी, सलाहकार सरल मोदी, कार्यकारी अध्यक्ष राधा किशन सुंदरानी, राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, अरविंद जैन अमर गिदवानी कार्यकारी महामंत्री कपिल दोशी, उपाध्यक्ष राजकुमार राठी सुदेश मंघन, आ दिलीप इसरानी, मंत्री दिनेश कुमार शादीजा, सेराजेंद्र पारेख, किशोर कुमार नागवानी विकास पंजवानी अनिल कुचरिया धर्म भंसाली प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!