Chhattisgarhमुंगेली

एसएनजी कालेज के छात्र रहे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव कालेज में गुरुवार 14 अगस्त को होने वाले दीक्षारम्भ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


मुंगेली / पूर्व में एसएनजी कालेज के छात्र रहे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव कालेज में गुरुवार 14 अगस्त को होने वाले दीक्षारम्भ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
एसएनजी कालेज में 14 अगस्त गुरुवार को दीक्षारम्भ समारोह का आयोजन महाविद्यालय परिवार द्वारा किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल होंगे। ज्ञातव्य है कि डिप्टी सीएम अरुण साव एसएनजी कालेज के छात्र रहें हैं और छात्र राजनीति अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू की थी। वे विद्यार्थी परिषद,फिर युवामोर्चा प्रदेश महामंत्री तथा हाईकोर्ट में उप महाधिवक्ता रहे,इसके बाद बिलासपुर लोकसभा से सांसद रहे हैं और प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहें हैं। वर्तमान में वे जिले के लोरमी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता एक और पूर्व छात्र तथा पूर्वमंत्री एवं मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले करेंगे,साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में भी पूर्व छात्र एवं एसएनजी महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह उपस्थित रहेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य रजत दवे ने बताया कि दीक्षारम्भ समारोह गुरुवार को दोपहर 12 बजे महाविद्यालय परिसर में आयोजित की गई है जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!