Chhattisgarhमुंगेली

मुंगेली में भाजपा जिला पदाधिकारियों की नई टीम का गठन, संगठन में नई ऊर्जा का संचार


मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति से जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने भाजपा जिला पदाधिकारियों की नई टीम का बड़े हर्षोल्लास के साथ ऐलान किया है। इस टीम में छह जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता एवं कार्यालय मंत्री समेत अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया है, जो संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए समर्पित हैं।

नई नियुक्ति में सुनील पाठक, दिनेश साहू, रमेश्वर बंजारे, हरिशंकर वर्मा, चंद्रकली पात्रे और नंदनी साहू को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। गुरमीत सलूजा को पुनः जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सरगांव मंडल के पूर्व अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर को भी जिला महामंत्री बनाया गया है। मंत्री पदों पर मानस सिंह बैस, प्रदीप मिश्रा, रिंकु सिंह ठाकुर, समुंद सिंड्राम, पायल विश्वकर्मा और पूर्णिमा ध्रुव को शामिल किया गया है।

कोषाध्यक्ष के रूप में सेतगंगा मंडल के पूर्व अध्यक्ष सोम वैष्णव नियुक्त किए गए हैं और पूर्व मंडल अध्यक्ष भागीरथी यादव मिट्ठूलाल को जिला भाजपा प्रवक्ता बनाया गया है। कार्यालय मंत्री का दायित्व कोटूमल दादवानी को पुनः सौंपा गया है।

इन नियुक्तियों पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव, बिल्हा पथरिया विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, मुंगेली विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी। सभी ने संगठन के कार्यों को सक्रियता एवं एकजुटता के साथ पूरा करने का संकल्प व्यक्त किया।

जिले के 11 मण्डलों के पदाधिकारियों ने भी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्यरत रहने का आह्वान किया है। यह नई टीम भाजपा संगठन में एक नई ऊर्जा और जिम्मेदारी के साथ काम करने का मूर्त उदाहरण है, जो मुंगेली जिला को विकास की नयी ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिए हुए है।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!