ED Raid in Chhattisgarh
रायपुर-बिलासपुर समेत कई जिलों में ईडी की धमक…

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार सुबह तड़के दबिश दी। रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और मुंगेली में एक साथ ईडी की टीमों ने कार्रवाई शुरू की है।
सूत्रों के अनुसार, यह दबिश एग्रीकल्चर से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर दी जा रही है। रायपुर के शंकर नगर स्थित कारोबारी विनय गर्ग के घर पर भी ईडी ने रेड की है।
कार्रवाई में आठ ईडी अधिकारी समेत सशस्त्र बल मौजूद हैं। फिलहाल किस घोटाले से जुड़े मामले में यह छापेमारी हो रही है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सभी जगहों पर जांच और तलाशी की कार्रवाई जारी है।
Advertisement





