Chhattisgarh

 CG Breaking : रिश्वत लेते पटवारी संघ का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, किसान से मांगे थे 9 हजार रुपए घूस


खैरागढ़। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसीबी की टीम ने जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कांडे को 9 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से प्रशासनिक अमले के साथ-साथ पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मामला ग्राम डोकरा भाटा का है, जहाँ के निवासी भागचंद कुर्रे ज़मीन संबंधी काम को लेकर कई दिनों से पटवारी कांडे के संपर्क में थे। आरोप है कि पटवारी ने काम निपटाने के लिए शुरुआत में 10 हज़ार रुपये की मांग की थी, जिसके बाद बात 9 हज़ार रुपये में तय हुई। परेशान होकर पीड़ित ने एसीबी से शिकायत कर दी।

योजना के तहत बुधवार को शिकायतकर्ता तय रकम लेकर बाज़ार स्थित पटवारी कार्यालय पहुंचा और कांडे को 9 हज़ार रुपये सौंप दिए। रुपए लेने के बाद आरोपी कलेक्टर कार्यालय में एक बैठक में चला गया। उसी दौरान एसीबी की टीम ने वहां दबिश देकर कांडे को रिश्वत की रकम सहित गिरफ्तार कर लिया।

सबसे गंभीर और चौंकाने वाली बात यह है कि धर्मेंद्र कांडे जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष पद पर हैं। यानी, जो संगठन ईमानदारी और पारदर्शिता का दावा करता है, उसी का मुखिया भ्रष्टाचार के जाल में फँसा मिला। इस घटना ने पूरे राजस्व विभाग में हलचल मचा दी है और प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!