बिलासपुर में गरजी मुंगेली युवा कांग्रेस: “वोट चोर गद्दी छोड़” के नारों से गूंजा मैदान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति ने रविवार को बिलासपुर में नया मोड़ लिया, जब मुंगेली नाका मैदान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोशीले नारों से गूंज उठा। “वोट चोर गद्दी छोड़” की गूंज इतनी प्रचंड रही कि पूरा इलाका आंदोलन की रणभूमि में तब्दील हो गया।
इस प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन में मुंगेली जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम रही। सैकड़ों की संख्या में युवा और वरिष्ठ कार्यकर्त्ता एकजुट होकर मैदान में उतरे और कांग्रेस शक्ति का प्रदर्शन किया।
आगर खेल परिसर से निकला जोश
प्रदर्शन से पहले मुंगेली के युवा साथी आगर खेल परिसर से रैली की शक्ल में बिलासपुर पहुँचे। जोश और नारों से भरी इस रैली ने मैदान में पहुंचते ही माहौल को और अधिक जनांदोलन की शक्ल दे दी।
नेतृत्व और हुंकार
आंदोलन का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश सचिव लक्ष्मीकांत भास्कर और जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश छैदईया ने किया। मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा—”यह केवल शुरुआत है, भाजपा की कथित वोट चोरी का पर्दाफाश घर-घर में होगा। राहुल गांधी का संदेश जनता तक पहुँचेगा।”
इस अवसर पर मंच पर मौजूद जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिलाष सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छैदईया, विधानसभा अध्यक्ष लोरमी आकाश वैष्णव, असद खोखर, बोगी बारमते, करण ठाकुर, नैनदास डहरिया, मुकेश वैष्णव, भावेश शर्मा, दिलीप साहू, योगेश्वर, मंतराम यादव, ईश्वर, आयुष ठाकुर, मनोज अकेला, मनीष साहू समेत बड़ी संख्या में मुंगेली जिले के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ऐलान और साफ संदेश
नेताओं ने प्रदेश स्तर पर आंदोलन जारी रखने का ऐलान करते हुए कहा—”यह आंदोलन अब रुकने वाला नहीं है। भाजपा की कथित वोट चोरी का सच कांग्रेस गाँव-गाँव और घर-घर तक पहुँचाएगी।”
बिलासपुर में गूँजे नारों और कांग्रेसजनों की धमक ने प्रदेश की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है।





