Chhattisgarhमुंगेली

शशांक तिवारी और आकाश सोनी ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच मनाया अपना जन्मदिन लिया आशीर्वाद


मुंगेली ✍️भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंगेली के सक्रिय कार्यकर्ता शशांक तिवारी एवं समाजसेवी आकाश सोनी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर एक अनोखी पहल की। दोनों ने रामगढ़ स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच अपना जन्मदिन मनाया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

शशांक तिवारी ने इस अवसर पर संदेश देते हुए कहा कि जीवन में हर व्यक्ति को अपनी परिस्थिति और सामर्थ्य के अनुसार दूसरों की सहायता जरूर करनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को वृद्धजनों और अनाथ बच्चों के साथ साझा करें, जिससे उन्हें सच्चा सुख और प्रेरणा मिल सके।

कार्यक्रम में पार्षद रोशन सोनी, अथर्व सोनी, गजेन्द्र साहू, दिलीप देवांगन, रामौतार साहू सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!