Chhattisgarhमुंगेली

भाजपा की सेवा पखवाड़ा कार्यशाला में समाज सेवा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प


मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को अटल परिसर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश मंत्री एवं सेवा पखवाड़ा की जिला प्रभारी श्रीमती विद्या सिदार, विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय और जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा महामंत्री नवीन मार्कण्डेय ने कहा कि भाजपा सिर्फ चुनावी राजनीति करने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि समाज को सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “सेवा ही संगठन” का जो मंत्र दिया है, उसे घर-घर और गांव-गांव तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल औपचारिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह अवसर है कमजोर वर्गों तक पहुँचने और उनकी समस्याओं को समाधान करने का।

प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी श्रीमती विद्या सिदार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ हुआ सेवा पखवाड़ा आज पूरे देश में सेवा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बन गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रत्येक पंचायत में कम से कम एक सेवा कार्य की जिम्मेदारी लें।

जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने सेवा पखवाड़ा की तिथिवार रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए महिला एवं युवा कार्यकर्ताओं से स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर एवं पोषण जागरूकता जैसे कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर एवं जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, नरेंद्र शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक समेत जिले के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!