Chhattisgarhमुंगेली
25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का मुंगेली में होगा भव्य आयोजन

मुंगेली 15 सितम्बर 2025// कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार तथा जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 16 सितम्बर को प्रातः 11 बजे पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल, दाऊपारा मुंगेली में होगा। वहीं समापन समारोह 19 सितम्बर को दोपहर 12.30 बजे आयोजित किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे। वहीं समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रतियोगिता में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक आमंत्रित हैं।
प्रतियोगिता में शतरंज (बालक/बालिका 14, 17, 19 वर्ष वर्ग) एवं नेटबॉल (बालक/बालिका 14 वर्ष वर्ग) की रोमांचक स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर जिले के साथ-साथ प्रदेशभर से आए प्रतिभागी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
Advertisement





