Chhattisgarh
रायपुर के गोदवरी स्टील प्लांट फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, 6 मजदूरों की मौत; रेस्क्यू अभियान जारी

- रायपुर ✍️: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. सिलतरा पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित गोदवारी स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हो गया, जहां बंद फैक्ट्री की अचानक दीवार गिर गई. इस दौरान मलबे में दबकर 6 मजदूरों की मौत हो गई. इसकेअलावा कई लोग घायल हुए हैं. पुलिस मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू जारी है.
रायपुर जिले के पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि शहर के बाहरी इलाके सिलतरा क्षेत्र में स्थित गोदावरी इस्पात संयंत्र में हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए हैं.
मजदूरों के ऊपर गिरा ढांचा
सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जब प्लांट के कर्मचारी और श्रमिक संयंत्र (Plant) में काम कर रहे थे, तब छत जैसा भारी ढांचा वहां काम कर रहे लोगों पर गिर पड़ा, जिसमें दबकर छह लोगों की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए,
उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को मौके पर भेजा गया. इसके बाद घायलों और शवों को अस्पताल भेजा गया. जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर उपस्थित हैं. उन्होंने बताया कि घटनास्थल में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है. घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है.
Advertisement





