छत्तीसगढ़ में पहली बार संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ का महासम्मेलन

छत्तीसगढ़ में पहली बार संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ का भव्य महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम 5 अक्टूबर 2025, रविवार को दोपहर 2 बजे से संध्या 5 बजे तक दुर्ग के पदमनाभपुर स्थित स्वामी विवेकानंद भवन, केंद्रीय जेल के पास होगा। सम्मेलन में प्रदेशभर से पुलिस बलों के परिजनों सहित सशस्त्र बल, डीएसएफ, सहायक आरक्षक, नगर सेना और जेल विभाग के करीब 30 हजार लोगों की उपस्थिति अपेक्षित है।
संघ के अध्यक्ष उज्जवल दीवान ने बताया कि इस महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवारों के बीच आपसी परिचय व एकता को मजबूत करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की मांग नहीं रखी जाएगी, बल्कि पुलिस कर्मचारियों के अच्छे कार्यों और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा होगी।नेताओं और अधिकारियों को आमंत्रणइस आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रिमंडल के सभी मंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित सत्ता और विपक्ष के दिग्गज नेताओं को सादर आमंत्रित किया गया है। साथ ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पत्रकार भी इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।उज्जवल दीवान स्वयं विभिन्न जिलों का दौरा कर व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण पत्र वितरित कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस परिवारों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस प्रथम वार्षिक महासम्मेलन को सफल बनाएं।
कार्यक्रम का प्रारूपतिथि
: 5 अक्टूबर 2025, रविवार
भोजन: दोपहर 12 से 2 बजे तक
महासम्मेलन: दोपहर 2 से संध्या 5 बजे तक
स्थान: स्वामी विवेकानंद भवन, केंद्रीय जेल के पास, पदमनाभपुर, दुर्ग (छ.ग.)





