मुँगेली

मुंगेली में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का गठन, भूपेंद्र सिंह ठाकुर बने जिला अध्यक्ष


अन्य पदाधिकारियों की घोषणा, संगठन के लिए की गई सर्वसम्मत सहमति

मुंगेली। जिले के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुंगेली प्रेस क्लब इलेक्ट्रॉनिक संघ का औपचारिक गठन किया गया। जिले के विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचे वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित पत्रकारों की मौजूदगी में संगठन की संरचना तय की गई और सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ।बैठक में जिले के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को सशक्त और संगठित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी सदस्यों की सहमति से भूपेंद्र सिंह ठाकुर को संगठन का जिला अध्यक्ष चुना गया। उनके नेतृत्व पर सदस्यों ने पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए संगठन को अधिक सक्रिय, प्रभावी और पारदर्शी बनाने की अपेक्षा प्रकट की।जिला एवं ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारियों का चयनसंगठन की नई कार्यकारिणी में ब्लॉक स्तर से चुने गए उपाध्यक्षों मेंविनोद रायसागर (मुंगेली ब्लॉक)उत्तम बंजारा (पथरिया ब्लॉक)राकेश ठाकुर (लोरमी ब्लॉक) शामिल हैं।अन्य जिलेस्तरीय पदाधिकारी इस प्रकार हैं —
जिला सचिव: अनिल पात्रे
जिला कोषाध्यक्ष: वाजिद खान
जिला सहसचिव: निखिलेश लाल
जिला संगठन सचिव: नील कमल ठाकुर
जिला प्रवक्ता: रोहित कश्यपसंगठन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इंद्राज सिंह, रवि शुक्ला और योगेश साहू को जिला संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनीष नामदेव, अतुल श्रीवास्तव, गुड्डू यादव, दुर्गा तिवारी, नईम खान, अलीम खान, दिलीप साहू, रजनीश सिंह और नवनीत शुक्ला को शामिल किया गया है।नवनिर्वाचित अध्यक्ष का वक्तव्यपदभार ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि उनका प्राथमिक लक्ष्य पत्रकारों के हितों की सुरक्षा और जिले के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को एक सशक्त मंच प्रदान करना होगा।उन्होंने कहा —
“हम पत्रकारों की एकता, सुरक्षा और हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करेंगे। संगठन निरंतर संवाद और सहयोग के माध्यम से मीडिया कर्मियों की समस्याओं के समाधान का प्रयास करेगा।”बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने संगठन को सक्रिय, सशक्त और पारदर्शी रूप से संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!