मुँगेली

कलेक्टर-एसपी ने लालपुर और अमरटापू धाम में गुरुघासीदास जयंती की तैयारियों का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश


मुंगेली, 27 नवंबर। आगामी गुरुघासीदास जयंती के गरिमामय आयोजन को लेकर कलेक्टर कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने लालपुर और अमरटापू धाम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मेला आयोजकों से तैयारियों की जानकारी ली और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्र एवं प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर कुंदन कुमार ने पानी, बिजली, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पार्किंग, हेलीपैड और भीड़ प्रबंधन जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर दुरुस्त की जाएं। कलेक्टर ने हेलीपैड क्षेत्र और पहुंच मार्ग का भी निरीक्षण कर उसमें आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की गरिमा को देखते हुए कोई भी व्यवस्था अधूरी न रहे और सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मोतिमपुर में उपस्थित एनएसएस के विद्यार्थियों से संवाद भी किया। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को सामाजिक एवं नागरिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने, नेतृत्व गुण बढ़ाने और नियमित अध्ययन को जीवन में सफलता का आधार बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने युवाओं से कहा कि मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग केवल ज्ञानवृद्धि और लक्ष्य प्राप्ति के लिए करें।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गुरुघासीदास जी के सेवा और समानता के संदेश को आत्मसात करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि “मनखे-मनखे एक समान” का सिद्धांत हमें मानवता, भाईचारे और समानता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। साथ ही, विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से सतर्क रहने और डिजिटल सुरक्षा अपनाने की भी सलाह दी।
निरीक्षण के दौरान वनमंडला अधिकारी अभिनव कुमार, एसडीएम अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!