छत्तीसगढ़

“मुंगेली के नए भाजपा मीडिया प्रभारी रामशरण यादव ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विधायक पुन्नूलाल मोहले व वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर जताया आभार,पूरी निष्ठा से दायित्व निभाने का लिया संकल्प”


मुंगेली/जिले के नए भाजपा मीडिया प्रभारी नियुक्त होने के बाद रामशरण यादव ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री अरुण साव,मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
इस औपचारिक भेंट के दौरान रामशरण यादव ने कहा कि पार्टी संगठन द्वारा उन पर जो विश्वास जताते हुए महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है उसे वे पूरी निष्ठा,समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मीडिया प्रबंधन और संगठन की गतिविधियों को आम जनता तक सटीक और प्रभावी रूप से पहुँचाने के लिए वे सतत सक्रिय रहेंगे।
रामशरण यादव ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव,विधायक पुन्नूलाल मोहले तथा वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वे भाजपा की नीतियों,योजनाओं और जनहितकारी कार्यों को मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप से प्रचारित करने की दिशा में पूर्ण क्षमता के साथ कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और जिले में भाजपा संगठन को मज़बूती मिलेगी,ऐसी उम्मीद पार्टी पदाधिकारियों ने जताई है।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!