मुंगेली से निकलेगी स्वदेशी संकल्प यात्रा, स्थानीय व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

मुंगेली। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में स्वदेशी एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त करने हेतु निकली “स्वदेशी संकल्प यात्रा” का मुंगेली में आगमन होने जा रहा है।यह यात्रा रविवार, 07 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:30 बजे रेस्ट हाउस मैदान से प्रारंभ होगी। मुंगेली में आयोजित प्रादेशिक चरण के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित आदरणीय अतिथि द्वारा झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा।आयोजकों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य देश में स्वदेशी उत्पादों, स्थानीय व्यापारियों और ‘वोकल फॉर लोकल’ के संदेश को प्रोत्साहित करना है। स्वदेशी संकल्प यात्रा के माध्यम से व्यापारियों, युवाओं और आम नागरिकों में आत्मनिर्भर भारत की भावना को सशक्त किया जाएगा।आयोजन समिति ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर इस ऐतिहासिक यात्रा की सफलता में सहभागी बनने का आह्वान किया है।





