Chhattisgarh

समरसता के भाव से मनाई गई गुरु घासीदास जयंती


मुंगेली। संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को दाऊपारा स्थित सतनाम भवन में मुंगेली संघ के स्वयंसेवकों ने समरसता और श्रद्धा का परिचय देते हुए कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उपस्थित स्वयंसेवकों ने श्रीफल-माला भेंट कर बाबा जी की प्रतिमा पर आरती और पूजन किया।कार्यक्रम में संदीप ताम्रकार, विकास खांडेकर, यशवंत सिंह परिहार, आकाश सोनी, निमेष देवांगन, विकास बुनकर, दिलीप देवांगन, करण साहू एवं रूप प्रकाश सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सामूहिक आरती के साथ गुरु घासीदास बाबा जी के उपदेशों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!