Chhattisgarh

ग्राम पंचायत कोदवा बानी में सुशासन दिवस के रूप मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के योगदानों को किया याद


मुंगेली विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत कोदवा बानी बाजार पारा अटल चौक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया।
और उनके विचारों को याद किया गया।
भाजपा नेता अरविन्द सिंह राजपूत ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने लोकतंत्र को मजबूती देने के साथ-साथ देश को विकास की नई दिशा प्रदान की। राजपूत ने बताया कि वे एक कुशल राजनेता होने के साथ-साथ प्रखर वक्ता, कवि और संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कहा कि सुशासन के प्रति समर्पण सदैव हमें प्रेरित करता रहेगा। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
इस दौरान ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती दीपिका विकास रात्रे, उप सरपंच प्रतिनिधि राजेश साहू, सचिव विष्णु सिंह राजपूत, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि हिरेन्द्र जायसवाल, गुलाब सिंह राजपूत, ताराचंद जांगड़े, कृष्णा निर्मलकर सहित अन्य उपस्थित रहा।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!