Chhattisgarh

कुलदीप सेंगर को जमानत मिलने के खिलाफ मुंगेली में जिला युवा कांग्रेस का केंडल मार्च


कुलदीप सेंगर के जमानत के ख़िलाफ़ जिला युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन…

मुंगेली जिला युवा कांग्रेस ने परशुराम चौक से स्वर्ण जयंती चौक तक केंडल मार्च निकाल कर किया विरोध

जिला अध्यक्ष राजेश छैदईया के नेतृत्व में मुंगेली में हुआ कार्यक्रम

नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला एवं जिला पंचायत सदस्य प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस लक्ष्मीकांत भास्कर मुख्य रूप से रहे उपस्थित

प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पठानिया, सह प्रभारी मोनिका मंडारे, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और जिला प्रभारी नजरुल इस्लाम के निर्देशन पर भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत के खिलाफ मुंगेली नगर में केंडल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस ने जमानत रद्द करने और पीड़िता को सुरक्षा देने की मांग की, साथ ही सरकार की नीयत पर सवाल उठाया।

उन्नाव रेप प्रकरण के दोषी भाजपा पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की जमानत के विरोध में मुंगेली जिला युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस ने दोषी की जमानत रद्द कराने और पीड़िता को सुरक्षा देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव लक्ष्मीकांत भास्कर ने कहा जघन्य महिला अपराध में न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध अपराधी को जमानत मिलना सरकार की नीयत और कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। सरकार पर अपराधियों को बचाने का आरोप लगाते हुए दोषी की जमानत रद्द कराने और पीड़िता को सुरक्षा देने की मांग की।

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश छैदईया ने केंद्र सरकार को कठघरे में खड़े करते हुए कहा और माँग की उन्नाव रेप पीड़िता को तुरंत न्याय मिले तथा मुकदमे की कार्यवाही फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले। 2. आरोपी भाजपा नेता कुलदीप सेंगर की पुनः गिरफ्तारी एवं कड़ी सज़ा सुनिश्चित की जाए। 3.महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सरकार की लापरवाही एवं संरक्षणवादी रवैये की निंदा। 4.केंद्र सरकार एवं भाजपा द्वारा बलात्कारियों को संरक्षण देने की मानसिकता का विरोध। 5.महिला सुरक्षा कानूनों को और सख़्ती से लागू करने की माँग। 6.दोषियों को राजनीतिक संरक्षण देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और मांगे न माने जाने पर बड़े आंदोलन की बात कही

विरोध प्रदर्शन और केंडल मार्च कार्यक्रम कांग्रेस जन दीपक गुप्ता, देवेंद्र वैष्णव , असद खोखर , इंद्रजीत सिंह , पोखराज बंजारे, ललित जायसवाल, मनीष साहू , अजय यादव , सागर सोनी ,आयुष श्रीनेत व अन्य युवा कांग्रेसी, और काफ़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे…


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!