Chhattisgarh

लोरमी डिंडौरी मंडल के साल्हेघोरी में आयोजित महिला सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू हुए शामिल


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों से माताओं-बहनों में नया उत्साह और आत्मविश्वास का हुआ संचार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

महिला सशक्तिकरण से ही भारत बनेगा सशक्त राष्ट्र : डिप्टी सीएम अरुण साव

आत्मनिर्भर भारत के लिए आर्थिक और सांस्कृतिक आज़ादी का संकल्प जरूरी : केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज लोरमी डिंडौरी मंडल के साल्हेघोरी में विधानसभा स्तरीय महिला सम्मेलन (आत्मनिर्भर भारत) में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी के साथ सम्मिलित होकर स्वदेशी अपनाने और सशक्त भारत में अपनी भूमिका निभाने संकल्पित किया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान और लखपति दीदी योजना, जैसे महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों से माताओं-बहनों में नया उत्साह, आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार हुआ है। मोदी जी की योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में मील का पत्थर हैं। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की महतारी वंदन योजना से हजारों माताएं लाभान्वित होकर सम्मानपूर्वक जीवन जी रही हैं। सरकार के इन सतत प्रयासों से महिलाएं आज हर क्षेत्र में सशक्त बनकर आगे बढ़ रही हैं।

श्री साव ने कहा कि, विदेशी संस्कार, शिक्षा के जरिए विदेशी आक्रमण से देश को कमजोर किया। विदेशी वस्तुओं के बढ़ते आकर्षण से देश के उद्योग और अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ। मोदी जी के पहले सबसे खराब अर्थव्यवस्था थी। आज भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है। आज भारत सक्षम और मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि, महिला जब आत्मनिर्भर नहीं होगी, तब तक देश मजबूत नहीं होगा। भारत को सशक्त करने मोदी जी अभियान चल रहे हैं। ये कमाल मोदी जी के नेतृत्व का है। डबल इंजन की सरकार में देश और छत्तीसगढ़ की तरक्की आप लोगों के हाथ में है। उन्होंने स्कूल के लिए पांच लाख देने की घोषणा की।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान चलाकर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित किया। सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से छात्राओं को शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि 1947 में हमें राजनीतिक आज़ादी मिली थी, लेकिन अब आर्थिक और सांस्कृतिक आज़ादी की दिशा में आगे बढ़ना है। आत्मनिर्भर भारत केवल एक योजना नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गर्व से जुड़ा आंदोलन है। वहीं सम्मेलन को भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।

सम्मेलन में मुंगेली महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजना देवी दास जी, जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह जी, जिला पंचायत सदस्य अनीता साहू जी, जिला पंचायत सदस्य रत्ना काटले जी, जनपद सदस्य श्रीमती रेखा साहू जी, लोरमी नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा जी,मंडल अध्यक्ष सुशील यादव, लेखराज ठाकुर, राजेन्द्र साहू ,दिनेश कश्यप, राजेंद्र साहू , महिला जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंच, महिला मोर्चा पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं दीदी बहनों की उपस्थिति रही।
….. …..


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!