पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जिला भाजपा मुंगेली द्वारा पुतला दहन किया गया

मुंगेली //भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली द्वारा उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन अरुण साव को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अपमानजनक शब्द का प्रयोग कर अपमानित करने के विरोध में भूपेश बघेल का परशुराम चौक का मुंगेली में पुतला दहन किया गया. पुतला दहन का कार्यक्रम मुंगेली लोरमी और बिल्हा विधानसभा अंतर्गत मुंगेली, लोरमी और पथरिया में पुतला दहन किया गया.

यह पुतला दहन का कार्यक्रम जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी के नेतृत्व में जिला भाजपा कार्यालय से परशुराम चौक पुराना बस स्टैंड मुंगेली तक भूपेश बघेल का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए लाया गया और उसके बाद परशुराम चौक में पुतला दहन किया गया.

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेष पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला,द्वारिका जायसवाल, मोहन भोजवानी,विनय पाण्डेय, किशोरीलाल केशरवानी, जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक,कोटूमल दादवानी,नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, नगर भाजपा अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी,ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष राजीव श्रीवास, सेतगँगा मंडल अध्यक्ष सुखचंद साहू,युवामोर्चा जिला महामंत्री अमितेश आर्य,आसिफ खोखर,यश गुप्ता, राकेश साहू,करण सिंह,विजय यादव, डोमन दीक्षित, विजेन्द्र देवांगन(राजू),सत्तू सिंह, चित्रकान्त सिंह, वासु देवांगन, होरी सोनकर, सचिन यादव, सरस्वती सोनी, श्वेता सोनी,रितिमालाल, हीरालाल साहू, लवलेश सिंह, रविंद्र केशरवानी,डोमन दीक्षित, रोशन सोनी, सत्तू सिंह, राजू देवांगन, पंकज सोनी, जितेंद्र साहू एवं महेंद्र पारख सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव ने दिया.





