Chhattisgarh

मुंगेली: जनसहयोग से संवर रहा दाऊपारा मुक्तिधाम, समिति ने शहरवासियों से की पुण्य लाभ लेने की अपील


मुंगेली। “ज़िंदगी एक सफ़र है सुहाना, कल क्या हो किसने जाना…” इन पंक्तियों के साथ जीवन की अंतिम विदाई को गरिमामय बनाने का बीड़ा मुंगेली की मुक्तिधाम सेवा समिति ने उठाया है। दाऊपारा, रामगढ़ रोड (एंड्रुज वार्ड) स्थित मुक्तिधाम में इन दिनों जनसहयोग और समाजसेवी दानदाताओं की मदद से कायाकल्प का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

सुव्यवस्थित और सुंदर बन रहा अंतिम पड़ाव

​मुक्तिधाम सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस पावन स्थल को स्वच्छ, सुंदर और गरिमामय बनाने के उद्देश्य से निरंतर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। वर्तमान में यहाँ साफ़-सफाई के साथ-साथ रंग-रोगन, मरम्मत और नव-निर्माण का कार्य समर्पण भाव से किया जा रहा है। समिति का लक्ष्य है कि यहाँ आने वाले शोक संतप्त परिवारों को एक शांत और सुव्यवस्थित वातावरण मिल सके।

सामूहिक जिम्मेदारी का आह्वान

​समिति ने इस कार्य को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि मुक्तिधाम केवल एक स्थान नहीं, बल्कि जीवन की अंतिम यात्रा के सम्मान का प्रतीक है। इसे बेहतर बनाए रखने के लिए समाज के हर वर्ग की सहभागिता आवश्यक है।

दानदाताओं से सहयोग की अपील

​निर्माण कार्यों और नियमित रख-रखाव को गति देने के लिए समिति ने मुंगेली के समस्त सम्मानित नागरिकों से आर्थिक सहयोग एवं निर्माण सामग्री (जैसे ईंट, सीमेंट, रेत आदि) दान करने का विनम्र आग्रह किया है।

समिति का संदेश: “आपका एक छोटा सा अंशदान इस पुण्य कार्य में बड़ी भूमिका निभा सकता है। आइए, तन-मन-धन से सहयोग कर इस पवित्र स्थल की गरिमा बढ़ाने में सहभागी बनें।”


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!