रवि साहू बने तहसील साहू संघ युवा प्रकोष्ठ मुंगेली के अध्यक्ष

मुंगेली। जिला साहू संघ मुंगेली के जिलाध्यक्ष पुहुप साहू के निर्देशानुसार एवं तहसील साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. लेखू राम साहू की अनुशंसा पर संगठन का विस्तार किया गया है। समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं की सर्वसम्मति से रवि साहू को तहसील साहू संघ युवा प्रकोष्ठ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

रवि साहू की सक्रियता और समाज के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि इससे पूर्व रवि साहू ने नगर साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद का दायित्व सफलतापूर्वक निभाया है। उनके पिछले कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों और युवाओं को जोड़ने के प्रयासों के कारण ही उन्हें अब तहसील स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
वरिष्ठों एवं युवाओं ने दी बधाई

रवि साहू की नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, युवा साथियों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है। बधाई देने वालों ने विश्वास जताया है कि रवि साहू के नेतृत्व में तहसील साहू संघ युवा प्रकोष्ठ नई ऊंचाइयों को छुएगा और सामाजिक एकता को मजबूती मिलेगी। अपनी नियुक्ति पर रवि साहू ने जिला एवं तहसील नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के सिद्धांतों पर चलते हुए युवाओं को संगठित करने और सामाजिक हितों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।




