Chhattisgarh

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव का मुंगेली प्रवास: श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष के निज निवास पहुँचे, हुआ भव्य स्वागत


मुंगेली। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं अंबिकापुर महाराज ‘क्षत्रिय कुल भूषण’ माननीय टी.एस. सिंहदेव जी अपने मुंगेली प्रवास के दौरान श्री राजपूत करणी सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह परिहार के ग्राम पुरान स्थित निज निवास पहुँचे। यहाँ पहुँचने पर करणी सैनिकों और सामाजिक बंधुओं ने उनका आतिशबाजी और पुष्पगुच्छ के साथ गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

वरिष्ठ जनों से की भेंट एवं सामाजिक चर्चा

​स्वागत समारोह के पश्चात माननीय टी.एस. सिंहदेव जी ने आलोक सिंह परिहार के गृह निवास पर उनके दादाजी आदरणीय शंकर सिंह परिहार सहित समाज के अन्य वरिष्ठ जनों से मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने समाज के बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और विभिन्न समसामयिक व सामाजिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

करणी सैनिकों में उत्साह

​अपने बीच ‘महाराज साहब’ को पाकर करणी सेना के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। इस दौरान करणी सेना के पदाधिकारियों ने सामाजिक एकजुटता और क्षेत्र के विकास को लेकर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में करणी सैनिक, सामाजिक प्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!