Chhattisgarh

कोदवाबानी में धूमधाम से मनाया गया ‘रजत जयंती चावल उत्सव’


उपभोक्ता जागरूकता अभियान के तहत हितग्राहियों को किया गया जागरूक

मुंगेली। छत्तीसगढ़ राज्य गठन की रजत जयंती के ऐतिहासिक वर्ष को यादगार बनाने के उद्देश्य से जिले के निकटस्थ ग्राम कोदवा बानी में विशेष आयोजन किया गया। यहाँ स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में ‘रजत जयंती चावल उत्सव’ एवं ‘उपभोक्ता जागरूकता अभियान’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

हितग्राहियों का हुआ सम्मान

उत्सव के दौरान राशन कार्ड धारकों और स्थानीय ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने राज्य स्थापना के 25वें वर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के माध्यम से मिल रहे लाभों और उपभोक्ताओं के अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

गणमान्य जनों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच प्रतिनिधि मंजीत रात्रे, भाजपा नेता अरविंद सिंह राजपूत, डॉ. सुरेश ठाकुर और नर्मदा सिंह राजपूत उपस्थित रहे। अतिथियों ने हितग्राहियों को चावल वितरण कर उत्सव की शुरुआत की।

ग्रामीणों में उत्साह

आयोजन को सफल बनाने में समिति विक्रेता कुलदीप सिंह राजपूत, ईश्वर जायसवाल, ईशवन मंगेशकर और बलदाऊ सिंह सहित अन्य स्थानीय जनों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और राशन कार्ड धारी मौजूद थे, जिन्होंने शासन की इस पहल की सराहना की।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!