कल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स मुंगेली इकाई की बड़ी बैठक; मीटिंग के दौरान संगठन विस्तार के लिए मन्नू श्रीवास्तव और नितेश लालवानी बने मुंगेली इकाई के जिला उपाध्यक्ष


मुंगेली। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की जिला इकाई मुंगेली की एक आवश्यक बैठक आज आयोजित की गई। इस बैठक में व्यापारिक हितों, संगठन के विस्तार और प्रशासन के साथ समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
मुंगेली इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार
संगठन की मजबूती को प्राथमिकता देते हुए आज बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। सर्वसम्मति से मन्नू श्रीवास्तव एवं नितेश लालवानी को मुंगेली चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की मुंगेली इकाई का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नियुक्ति के पश्चात उपस्थित सदस्यों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया और हार्दिक बधाई प्रेषित की।
कल एसपी कार्यालय में जुटेगी मुंगेली इकाई
बैठक में विशेष रूप से जानकारी दी गई कि पुलिस अधीक्षक (SP) महोदय द्वारा कल दिनांक 9 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार को शाम 4:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है। मुंगेली इकाई के पदाधिकारियों ने अपील की है कि शहर की सुरक्षा और व्यापारिक हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हेतु कल की बैठक में सभी पदाधिकारी और सदस्य अधिक से अधिक संख्या में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
बैंक लोन और सदस्यता अभियान पर जोर
बैठक के अन्य प्रमुख बिंदुओं में व्यापारियों को उद्योग और व्यवसाय संचालित करने के लिए बैंकों के माध्यम से सुलभ लोन दिलाने में सहयोग करना शामिल रहा। साथ ही, मुंगेली इकाई के द्वारा व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर सदस्य संख्या बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया। पदाधिकारियों को बैठकों में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए भी कड़े निर्देश दिए गए हैं।





