Chhattisgarh

केशरवानी महिला समिति द्वारा भव्य ‘आनंद मेला’ का आयोजन, व्यंजनों की खुशबू और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से महका पंडाल


मुंगेली। स्थानीय भवानी साव रामलाल साव ट्रस्ट धर्मशाला में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी केशरवानी महिला समिति द्वारा नववर्ष के स्वागत में एक शानदार और भव्य ‘आनंद मेला’ का आयोजन किया गया। मनोरंजन और उत्साह से भरे इस कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने अपनी कला और पाक कौशल का प्रदर्शन कर समां बांध दिया।

कुलगुरु की पूजा से शुभारंभ

​कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ समिति की सदस्यों द्वारा कुलगुरू गोत्राचार्य कश्यप मुनि महाराज के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और आरती के साथ किया गया। मंच का सफल संचालन सचिव संध्या दीवान ने प्रेरक शयिरियों के साथ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “हिमालय को भी फतह किया जा सकता है यदि लगन और ताकत को पहचान लिया जाए।”

​इस अवसर पर मंच पर उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता गुप्ता, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जया गुप्ता, संरक्षक प्रमिला गुप्ता, सपना गुप्ता और अध्यक्ष ज्योति गुप्ता का पुष्पगुच्छ से आत्मीय स्वागत किया गया।

स्वाद और कला का संगम

​मेले में सदस्यों द्वारा घर से तैयार विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लगाए गए थे, जिनकी खुशबू से पूरा पंडाल महक उठा। स्टालों में मुख्य आकर्षण रहे:

  • जया गुप्ता: एगलेस मलाई केक
  • कोषाध्यक्ष शुभा केरवानी: पारंपरिक छत्तीसगढ़ी गुड़हा पप्पची
  • उपाध्यक्ष ममता केरवानी: आलू नड्डा और कस्टर्ड
  • संगठन मंत्री सीमा गुप्ता: रबड़ी और हैंडमेड ज्वेलरी
  • सुषमा केरवानी: सांभर बड़ा
  • सपना गुप्ता: गुपचुप और आलू टिक्की चाट
  • प्रतिमा गुप्ता: बफौरी व पानी पाउच
  • सीता केरवानी: खमन ढोकला
  • मेघा केरवानी: रसकतरा और खीर
  • विजेता केरवानी: कचौरी चाट

​इसके साथ ही अध्यक्ष ज्योति गुप्ता द्वारा हाथ से बुने स्वेटर और कढ़ाई किए गए कपड़ों की प्रदर्शनी ने दर्शकों का ध्यान खींचा।

खेल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

मेले में ‘बंद आंखों से फोटो में बिंदी लगाओ’ जैसे मजेदार खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें विशिष्ट सलाहकार राजुल केशरवानी, राजेश केश रवानी, प्रमिला, पवन केशरवानी और रुद्रांश केशरवानी विजेता रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राघव केशरवानी ने हारमोनियम पर शास्त्रीय गीत की मधुर प्रस्तुति दी, वहीं नन्ही शिविका केशरवानी के डांस और राशि केशरवानी की सुंदर ड्राइंग ने खूब तालियां बटोरीं।

विशिष्ट सलाहकार सुरेखा गुप्ता और सांस्कृतिक सचिव रिंकी केशरवानी को नृत्य नाटिका की कोरियोग्राफी के लिए पुरस्कृत किया गया। वहीं, चिट गेम के माध्यम से मेघा गुप्ता को ‘आनंद मेला धुरंधर’ का पुरस्कार अध्यक्ष ज्योति गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया।

उत्साह के साथ समापन

​कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर संगीत की धुन पर जमकर नृत्य किया और ग्रुप फोटोग्राफी कराई। इस सुंदर आयोजन में मुंगेली के बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता की सराहना की।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!