मुंगेली में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SP भोजराम पटेल ने 45 पुलिसकर्मियों के किए तबादले

प्रसाद सिन्हा बने साइबर सेल प्रभारी, प्रशासनिक कसावट के लिए 7 उप-निरीक्षकों सहित दर्जनों आरक्षकों की बदली जगह
मुंगेली। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक (SP) भोजराम पटेल ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए जिले के 45 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है।
साइबर सेल में नई नियुक्ति
जारी आदेश के तहत निरीक्षक प्रसाद सिन्हा को मुंगेली साइबर सेल का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए उनकी नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है।
7 उप-निरीक्षकों सहित आरक्षकों के तबादले
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी सूची में 7 उप-निरीक्षक (SI) भी शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न थानों और महत्वपूर्ण इकाइयों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त, बड़ी संख्या में प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को भी जिले के अलग-अलग थानों, चौकियों और पुलिस लाइन में पदस्थापित किया गया है।

प्रशासनिक कसावट लाने की कवायद
इस फेरबदल को जिले की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और कार्यप्रणाली में नवीनता लाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। एसपी भोजराम पटेल ने आदेश में स्पष्ट किया है कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए किया गया है। आदेश जारी होने के बाद सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।





