मुंगेली शहर कांग्रेस की कमान दीपक गुप्ता के हाथ, जग्गू ठाकुर के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत।

दीपक गुप्ता बने मुंगेली कांग्रेस के नए शहर अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न
मुंगेली। शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर पिछले काफी समय से जारी सस्पेंस पर आखिरकार बुधवार को विराम लग गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) द्वारा जारी नई सूची में दीपक गुप्ता को मुंगेली शहर कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।
जग्गू ठाकुर के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत
जैसे ही नवनियुक्त शहर अध्यक्ष दीपक गुप्ता मुंगेली पहुंचे, नया बस स्टैंड क्षेत्र में जग्गू ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भारी आतिशबाजी की गई और ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए। स्वागत समारोह से पूर्व दीपक गुप्ता ने नेहरू चौक स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता: दीपक गुप्ता
इस अवसर पर दीपक गुप्ता ने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसे मैं पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा। मेरा मुख्य लक्ष्य कांग्रेस को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना और सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन हित में कार्य करना है।” उन्होंने आगे कहा कि शहर में व्याप्त भ्रष्टाचार और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस मजबूती से लड़ाई लड़ेगी।
वरिष्ठ नेताओं और पार्षदों की रही मौजूदगी

स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से जवाहर वार्ड पार्षद मकबूल खान, सूरज मंगलानी, असद खान टीपू खान, गोलू सेन, दीपक देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर विश्वास जताया कि दीपक गुप्ता के नेतृत्व में शहर कांग्रेस को एक नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।




