Chhattisgarh
बजट 2026: मुंगेली के पूर्व पार्षद श्रीनिवास सिंह ने बजट को बताया ‘छलावा’, रेल लाइन की अनदेखी पर जताई नाराजगी

मुंगेली। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट 2026 को लेकर राजनीतिक गलियारों में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। मुंगेली कांग्रेस पार्टी के युवा नेता और नगर पालिका के पूर्व पार्षद श्रीनिवास सिंह ने इस बजट को आम जनता, विशेषकर युवाओं और गरीबों के साथ एक ‘बड़ा छलावा’ करार दिया है।
युवाओं और गरीबों के हाथ लगी खाली प्लेट
बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्रीनिवास सिंह ने कहा कि सरकार ने एक बार फिर आंकड़ों की बाजीगरी कर मध्यम वर्ग और गरीबों को गुमराह करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, “इस बजट में युवाओं के रोजगार के लिए कोई ठोस योजना नहीं है और न ही गरीबों को महंगाई से राहत देने के लिए कोई कदम उठाए गए हैं। यह बजट केवल बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने वाला है।”
मुंगेली रेल लाइन: ‘हकीकत कम, कागजों में ज्यादा’
मुंगेली क्षेत्र की वर्षों पुरानी रेल लाइन की मांग पर उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लिया। सिंह ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि मुंगेली की जनता दशकों से रेल सुविधा का इंतजार कर रही है, लेकिन हर बार की तरह इस साल भी इस मांग को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
Advertisement




