Chhattisgarh

पड़ोसी ने आम रास्ते पर ईंटें बिछाकर किया कब्जा, आवाजाही हुई ठप


नगर निगम जोन कमिश्नर से शिकायत, कार्रवाई की मांग

​बिलासपुर। सिंधी कॉलोनी जरहाभाटा क्षेत्र में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। यहां एक निवासी द्वारा मुख्य मार्ग पर ईंटें रखकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पक्ष ने नगर निगम जोन कमिश्नर (जोन-3) को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
​परेशानी का सबब बना अतिक्रमण
शिकायतकर्ता विकास सामननी ने बताया कि उनके घर के मुख्य दरवाजे के सामने स्थित निस्तारी और सार्वजनिक रास्ते पर पड़ोसी द्वारा पिछले कई दिनों से अवैध रूप से ईंटें जमा कर दी गई हैं। इसके कारण न केवल उनके परिवार, बल्कि मोहल्ले के अन्य लोगों का भी घर से निकलना और प्रवेश करना दूभर हो गया है।
​समझाइश का नहीं हुआ असर
पीड़ित का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार पड़ोसी को मौखिक रूप से समझाने की कोशिश की और रास्ता साफ करने का अनुरोध किया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की कोशिशों के बावजूद जब पड़ोसी ने ईंटें नहीं हटाईं, तब जाकर नगर निगम की शरण लेनी पड़ी।
​जल्द कार्रवाई की उम्मीद
नगर निगम को सौंपे गए पत्र में पीड़ित ने मांग की है कि सार्वजनिक मार्ग से अवैध रूप से रखी गई सामग्रियों को तुरंत हटवाया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके। अब देखना यह होगा कि निगम प्रशासन इस सार्वजनिक अवरोध को हटाने में कितनी तत्परता दिखाता है।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!