Chhattisgarh

नगर के रामानुज देवांगन प्राथमिक शाला में हुआ नेवता भोज का आयोजन


विकासखंड मुंगेली के शासकीय प्राथमिक रामानुज देवांगन विद्यालय में शासन की महत्वपूर्ण योजना-अंतर्गत नेवता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया…..मुख्यमंत्री पोषण आहार योजना के अंतर्गत शाला परिवार की ओर से नेवता भोज का आयोजन किया गया जिसमें एल पी डाहिरे जिला शिक्षा अधिकारी, जितेंद्र बावरे विकासखंड शिक्षा अधिकारी , रामनाथ गुप्ता उल्लास कार्यक्रम अधिकारी, सूर्यकांत उपाध्याय बी आर सी, नरेश कुमार सोनवानी संकुल शैक्षिक समन्वयक, दुर्गेश देवांगन एफएलएन बीआरजी,श्रीमती सुजिता पाटले प्रधान पाठक एवं शाला के समस्त स्टाफ लाभान्वित हुए…. जिला शिक्षा अधिकारी डाहिरे सर ने विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार के संबंध में बताते हुए संतुलित आहार लेने की सलाह दी…
बीईओ श्री बावरे सर ने बताया की नेवता भोज का उद्देश्य विद्यार्थियों में पोषण सुनिश्चित करने के साथ-साथ समानता की भावना विकसित करना है

कार्यक्रम में छात्रों एवं समस्त अधिकारी गणों को रसोइयों द्वारा बिठाकर नेवता भोज के अंतर्गत चाँवल दाल सब्जी खीर पुरी केला एवं लड्डू परोसा गया। नेवता भोज में रसोइयों एवं शाला के समस्त स्टाफ  मनोज कुमार यादव, कुंज बिहारी राजपूत,श्रीमती अर्चना पात्रे  भागीरथी शर्मा एवं श्रीमती सुरेखा डिंडोरे की विशेष भूमिका रही।
समस्त अधिकारियों द्वारा विद्यालय का अवलोकन भी किया गया एवं एफएलएन अंतर्गत छात्रों का स्तर जांच किया गया। गुणवत्ता जांच पश्चात शाला संचालन हेतु उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया….


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!